Pagelevel1

जो उन्हेे देख लिया हैं... A love poem by goku.


जो उन्हे देख लिया हैं...


थोड़ी बारिश सी हुई है,
थोड़ी हवा भी चली है,
थोड़ी खुशबू सी कहीं है,
थोड़ी मौसम मे नमी है,
चलते-चलते रुक गया हूँ,
जैसे दिन मे ही सो गया हूँ,
रास्ते में मै खड़ा हूँ,
जैसे सपनो मे खो गया हूँ,
कुछ तो जरूर हुआ है,
जो उन्हे देख लिया है..
जो उन्हे देख लिया है..
.
यहॉ चिडियॉ चल रही है,
और बिल्ली उड़ रही है,
यहॉ कव्वे गाये गाना,
गॉय किताबें पढ़ रही है,
यहॉ मच्छली तो मानो,
पानी से डर रही है,
और समन्दर पे मानो,
गाडी़ चल रही है,
लगता है जैसे,
सब बदल सा गया है,
जो उन्हे देख लिया है..
जो उन्हे देख लिया है..
.
क्या उनकी एक झलक से,
दिवाना हो गया हूँ,
या दुनिया से अब मै,
बेगाना हो गया हूँ,
थोड़ा डर भी लग रहा है,
थोड़ा खुश भी हो रहा हूँ,
अब लगता है जैसे,
मै शयाना हो रहा हूँ,
धड़कने भी जैसे दिल मे,
अटक सी गई है,
मानो सॉसे भी रास्ता,
भटक सी गई है,
ये अचानक से मुझको,
ना जाने क्या हो गया है,
जो उन्हे देख लिया है..
जो उन्हे देख लिया है..
.
अब तो गर्मी भी ना जाने,
कहॉ खो गई है,
जलती दोपहर मे,
सर्दी लग रही है,
बादलो मे भी जैसे,
नदी बेह रही है,
जैसे चलती हवा भी,
मुझे केह रही है,
ये तो गया,
इसे प्यार हो गया है..
ये तो गया,
इसे प्यार हो गया है..
जो उन्हे देख लिया है...
जो उन्हे देख लिया है...
.
.
इस कवीता की video आप ऊपर देख सकते है!
.
दोस्तो उम्मीद करता हूँ आपको ये कवीता पसन्द आयी होगी,
अगर आपको ये कवीता पसन्द आयी तो please हमारे इस blog को follow और subscribe जरूर करें जो कि बिलकुल free है!
.
.
.
.
#Gaurav_Singh_Goku.

No comments:

Post a Comment